धुरंधर तोड़ेगी छावा और सैयारा का रिकॉर्ड? पहले ही दिन किया BO पर धमाका, रणवीर सिंह की चमकेगी किस्मत

Date:

धुरंधर ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म ने 27 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है और छावा के साथ सैयारा का भी रिकॉर्ड टूटने के आसार बन रहे हैं।

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। धुरंधर ने रिलीज होते ही खूब तारीफें बटोरी हैं और 27 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है। बीते 6 साल बाद रणवीर सिंह के लिए बतौर लीड हीरो पहली हिट फिल्म होने वाली है। डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का लोगों का बेसब्री से इंतजार था। अब देखना होगा कि क्या धुरंधर इस साल की बड़ी बॉलीवुड हिट रहीं छावा और सैंयारा का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

नॉर्थ के साथ साउथ में भी चला धुरंधर का जलवा
बता दें कि धुरंधर फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाया है। लेकिन खास बात ये रही कि फिल्म को नॉर्थ से लेकर साउथ तक खूब एक जैसा रिएक्शन मिला है। कमाई के मामले में साउथ भी नॉर्थ से पीछे नहीं रहा है। नेशनल कैपिटल रीजन यानी दिल्ली एनसीआर में फिल्म को सबसे ज्यादा 40 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली है। वहीं मुंबई में 34 प्रतिशत धुरंधर की सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी रही। इसके अलावा पुणे में 35, जयपुर में 40, लखनऊ में भी 40 और भोपाल में 29 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है। वहीं चेन्नई में 34, हैदराबाद में 34 और बेंगलुरू में भी 35 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है।

दूसरे पार्ट का भी ऐलान
बता दें कि धुरंधर 3 घंटे और 34 मिनट लंबी फिल्म है और इसके दूसरे पार्ट का भी ऐलान हो गया है। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा। फिल्म की तैयारी भी पूरी हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने लीड रोल निभाया है। वहीं अक्षय खन्ना ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। साथ ही संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन की एक्टिंग ने भी कहानी में चार चांद लगाए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छा रिव्यू दिया है और इसकी तारीफें हो रही हैं। अब वीकेंड पर फिल्म के 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने की मेकर्स को उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म कमाई के मामले में छावा और सैयारा का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं। ये दोनों ही फिल्में बॉलीवुड की इस साल की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जगदीशपुर में किराना दुकान में आगजनी और चोरी, ताला काटकर एक लाख नकद लूटे; छत डैमेज, पुलिस मौन

जगदीशपुर, भोजपुर (संवाददाता)। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में...

गाजियाबाद में 14 वर्षीय छात्र लापता, नौ माह बाद भी नहीं लगा सुराग, पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के थाना कौशाम्बी इलाके से...

जिला जेल सिंगरौली में एक और कैदी की मौत – ट्रामा सेंटर अस्पताल से [लाइव]

दुखद। चिंताजनक। शर्मनाक। जिला जेल सिंगरौली में बंद एक और...

मोरनी हिल्स: पीएचसी में सरपंचों ने टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण सहायता का संकल्प

मोरनी हिल्स, 6 फरवरी 2026 — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...